यूपी में शुरू हो गयी अन्ना गिरी

Annagiri starts in Uttar Pradesh
लखनऊ। अन्ना हम शर्मिंदा हैं, भ्रष्टाचार अभी जिन्दा है। इसी प्रकार के नारे कानपुर की गलियों में गूंज रहे हैं। कानपुर के व्यापारियों ने सेल टैक्स कमीष्नर के कार्यालय में प्रदर्षन कर उन्हें रिश्‍वत के दंष से मुक्त कराने की अपील की। सेल टैक्स के कमीश्‍नर के कार्यालय में पहुंचकर व्यापारियों ने उन्हें अन्ना टोपी दी और कहा कि वह न तो रिश्‍वत देंगे और न ही लेने देंगे। वहीं बिजनौर चकबंदी कार्यालय के पेशकार के भ्रष्टाचार से तंग लोगों ने उसे अन्ना की पाठ पढ़ाते हुए एडीएम से उसकी शिकायत की।

जबकि चित्रकूट में खनिज खनन में लगे व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर गुण्डा टैक्स से मुक्ति दिलाने की मांग की। देष में अन्ना की लहर फैलती ही जा रही है यूपी में तो अन्ना हजार के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए आन्दोलन का असर सरकारी कार्यालयों में दिखायी देने लगा है। अन्ना के आन्दोलन का असर आगरा में पुलिस महकमें पर दिखायी दिया। आगरा के डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलायी कि वह भ्रष्टाचार से दूर रहें तथा रिश्‍वत न लें व जनता के हित में कार्य करें।

पुलिस वालों की दिली इच्छा भले ही शपथ की न हो परन्तु वरिष्ठ अधिकारी के दबाव में सभी ने शपथ लेकर भ्रष्टाचार से तौबा की। उधर कानपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्षन हुआ जब व्यापारियों ने सेल टैक्स कर्मचारियों के खिलाफ एकजुट होकर कमीष्नर से षिकायत की। एक जुलुस के रूप् में सेल टैक्स कमीष्नर के कार्यालय में पहुंचे व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखीं थी जिस पर अन्ना हम शर्मिंदा हैं भ्रष्टाचार अभी जिन्दा है लिखा था। व्यापारियों ने कमीष्नर से कहा कि वह अन्ना हजारे की राह पर चल रहे हैं और अब से वह किसी भी प्रकार के कार्य के लिए रिष्वत नहीं देंगे और न ही कर्मचारियों को लेने देंगे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई जंग का एक नजारा बिजनौर में देखने को मिला जब चकबंदी कार्यालय के पेषकार द्वारा तारीख दिए जाने के बदले पैसा मांगने पर लोग लामबंद हो गए। लोगों ने कहा कि अन्ना के आन्दोलन के बाद भी सरकारी कर्मचारियों में सुधार नहीं हो रहा है। पेषकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए लोगों ने एडीएम को मौके पर बुलाया और पेशकार की हकीकत उजागर की। एडीएम एसबी तिवारी ने जब वहां मौजूद अन्य लोगों की राय जानने चाही तो सभी ने पेशकार की शिकायत की। आखिरकार एडीएम ने पेशकार के खिलाफ कार्यवाही का आष्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+