आरके तिवारी एक महीने के लिए बने उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी

RK Tiwari appointed as Uttar Pradesh DGP for one month
लखनऊ। डीजीपी करमवीर सिंह की कुर्सी पर आईपीएस आर के तिवारी की तैनाती हो गयी। करमवीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद श्री तिवारी को प्रदेश के नये डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया। 1976 बैच के आईपीएस की तैनाती के साथ ही करमवीर सिंह को सेवाविस्तार दिए जाने की अटकलों पर विराम लग गया।

ज्ञात हो कि श्री तिवारी का नाम आने से पूर्व शासन स्तर पर डीजीपी के पद को लेकर काफी उठा पटक चलती रही। एक समय ऐसा भी आया जब खबर आयी कि आईपीएस अतुल कुमार को प्रदेश का डीजीपी बनाया गया है, लेकिन कुछ ही देर में अधिकारियों के बयान बदल गये और श्री तिवारी को नाम सामने आ गया। कहा जा रहा है कि तिवारी को एक माह के लिए ही डीजीपी बनाया गया है।

उनके सेवानिवृत्त होने के बाद नये अधिकारी की तलाष होगी। सूत्रों की माने तो एक महीने बाद डीजीपी के पद पर या तो बृजलाल की नियुक्ति की जाएगी या फिर करमवीर सिंह को दोबारा इस पद पर तैनात किया जा सकता है। हालांकि अभी तक तो औपचारिक रूप से इस बारे में कोई अधिकारी नहीं बोल रहा है लेकिन प्रदेश में बदल रहे समीकरणों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रदेष सरकार किसी विषेष अधिकारी की तैनाती की योजना बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+