विद्रोहियों का गद्दाफी को मौत के घाट उतारने का इरादा
त्रिपोली।
देश के लिए इबादत देने की घोषणा कर चुके लीबिया के निरंकुश शासक कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के खिलाफ विद्रोहियों ने आखिरी जंग की घोषणा कर दी है। लीबिया में विद्रोहियों ने यह ऐलान किया है कि अगर गद्दाफी ने इस हफ्ते शनिवार तक आत्मसमर्पण नहीं किया और वे देश में पाए गए तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाएगा। अभी तक उम्मीद जताई जा रही है कि गद्दाफी लीबिया में ही कहीं छिपा हुआ है। उसका परिवार लीबिया में जा छिपा है। उसके एक बेटे के भी मारे जाने की खबर आ रही है। id="toptextpromo">लीबिया
की जनता में गद्दाफी के खिलाफ भारी गुस्सा है। हजारों लीबियाई नागरिकों को मौत के घाट उतारने वाले गद्दाफी के खिलाफ वहां की जनता मोर्चा खोले हुए है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि गद्दाफी विद्रोहियों से बचने के लिए त्रिपोली के पास किसी घाटी में छुप गया है। लीबिया से गद्दाफी की बादशाहत छिन चुकी है। गद्दाफी के ज्यादातर समर्थक या तो मारे जा चुके हैं या उन्हें कैद किया जा चुका है। लीबिया की जनता का कहना है कि दुनिया में कानून के तहत अगर कोई अपराधी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसे मौत के घाट उतारा जा सकता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लीबिया
में पिछले 6 महीने से गद्दाफी के निरंकुश शासन के खिलाफ वहां की जनता विद्रोह कर रही थी। इस दौरान गद्दाफी के समर्थकों ने हजारों विद्रोहियों को मौत के घाट उतारा। धीरे-धीरे यह विद्रोह बढ़ता गया और विद्रोहियों ने लीबिया को निरंकुश शासक गद्दाफी से छुटकारा दिला दिया। गद्दाफी के समर्थक अभी भी उसके साथ हैं जिसकी वजह से उसका परिवार लीबिया से बच निकलने में कामयाब हो पाया और गद्दाफी अभी भी लीबिया में छुपा हुआ है।











Click it and Unblock the Notifications