सच्चाई सामने आने पर ही वापस आएंगे लापता हुए आईएएस नवीन जैन

नवीन जैन मंगलवार को जयपुर से दिल्ली के लिए निकले थे। वे अलवर के शाहजहांपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में रुके। उनकी पत्नी ने बताया कि नाश्ते के दौरान किसी से बात करते हुए वे बाहर निकल गए। इसके बाद वे लौटकर नहीं आए। गाड़ी में से उनका लिखा हुआ खत मिला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदी का मामला लिखकर इसकी जांच शुरू कर दी है। उनके साथ दिल्ली से जयपुर उनकी पत्नी सुनीता देवी(35) बेटा गौतम (9) और नवीन जैन के मित्र हरीश शर्मा जा रहे थे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस से गहनता से इस मामले की जांच किए जाने के आदेश दिए। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर वह कौन सा सच है जिसके सामने आने पर नवीन जैन ने सामने आने की बात लिखी है। जयपुर में भू प्रबंध आयुक्त पद पर तैनात नवीन जैन को अभी तक सरकारी आवास भी नहीं मिला था जो वहां चर्चा का विषय था। नवीन जैन की पत्नी ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से कुछ परेशान नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई भी पारिवारिक विवाद नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications