ईद मुबारक सबको, देश में जश्न का माहौल

इस मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने देशवासियों को ईद-उल-फितर के इस पवित्र त्योहार पर देशवासियों को बधाई संदेश दिया। उन्होंने सभी से इस त्योहार को शांति और प्रेमभाव के साथ मनाने की अपील भी की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वे कामना करते हैं कि हम उम्मीद करते हैं कि रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति पर मनाया जाने वाला यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशी और शांति लेकर आएगा।
मंगलवार की शाम दिल्ली की जामा मस्जिद से यह ऐलान किया गया था कि भारत में बुधवार को ईद मनाई जाएगी। रमजान के महीने में 30 दिन लोग रोजा रहते हैं। इसके बाद इस महीने के आखिरी दिन ईद मनाई जाती है। अगर आखिरी दिन चांद न नजर आए तो ईद एक दिन बाद भी मनाई जाती है। भारत में ईद सऊदी अरब में मनाई जाने वाली ईद के एक दिन बाद ही मनाई जाती है। आज ईद के मौके पर देश के ज्यादातर प्राइवेट व सरकारी संस्थानों में छुट्टी है। जिस वजह से लोग आपस में इस खुशी को बांट रहे हैं। वनइंडिया की होर से आपको ईद मुबारक।












Click it and Unblock the Notifications