35 भारतीय कंपनियां फोर्ब्‍स की सूची में‍ शामिल

Forbes Include 35 compnies in top 200
सिंगापुर। फोर्ब्‍स एशिया ने एशिया की जिन 200 कंपनियों को बेस्‍ट अंडर ए बिलियन सूची में जगह दी हैं उनमें 35 कंपनियां भारत की हैं। इस सूची में भारत को दूसरा स्‍थान प्राप्‍त हुआ है। पहले नंबर पर चीन और हांगकांग संयुक्‍त रूप से हैं। दोनों देशों की 65 कंपनियां इस सूची में शामिल हैं। इस तरह से भारत ने एशिया में अपनी उभरती हुई आर्थिक व्‍यवस्‍था का शानदार उदाहरण पेश किया है।

फोर्ब्‍स एशिया ने इस सूची में उन कंपनियों को जगह दी है जिनकी सालाना आय 50 लाख अमेरिकी डॉलर से लेकर 1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बीच है। मैगजीन ने जिन भारतीय कंपनियों को इस सूची में जगह दी है उसमें प्रमुख कंपनियां एसआएफ, पालीप्‍लेक्‍स और ग्‍लोडाइन टेक्‍नोवर्स शामिल हैं। पिछले साल इस सूची में शामिल बैट्री बनाने वाली कंपनी एक्‍साइज इंडस्‍ट्रीज इस सूची में शामिल नहीं है। इस कंपनीज की बिक्री 12 महीनों में 1 अरब के आंकड़े को पार कर गई थी।

मैगजीन ने इस सूची में उन कंपनियों को वीरयता दी है जिन्‍होंने 2008 में आई मंदी के दौरान अपना प्रबंधन बेहतर रखा था। इस सूची में 67 कंपनियां ऐसी हैं जिनपर उधारी नहीं है। इस सूची में श्रीलंका की 4 और पाकिस्‍तान की 2 कंपनियों को शामिल किया गया है। भारतीय इंडस्‍ट्री इस खबर से काफी उत्‍साहित नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+