कोच्चि: रनवे पर फिसला गल्फ एयर का विमान, बाल-बाल बचे 137 यात्री

एयपोर्ट के अधिकारियों की मानें तो हादसा मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते हो सकता है जबकि इस हादसे के बाद से रनवे को 10 घंटों के लिये बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गल्फ एयर का यह विमान बहरीन से आया था। हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाज में सवार यात्रियों को आपातकालीन द्वार से फौरन बाहर निकाल लिया गया।
सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त विमान को रनवे से हटाने और जल्द से जल्द परिचालन शुरु कराने के लिये मुंबई से एक चिमान भेजा गया है। घायल यात्रियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं दूसरी तरफ कोच्चि आने वाले 9 विमानों के मार्ग को बदल दिया गया है। गौरतलब है कि यहां आने वाले विमानों को तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications