उत्तर प्रदेश की जेल में मारा जाएगा रावण

अधितकर जेलों में कृष्ण जन्माष्टमी ही मनायी जाती है और इस दौरान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन होता है। यह पहली बार है कि कि किसी जेल में रामलीला का मंचन होगा। केन्द्रीय कारागार में इस रामलीला का मंचन जेल के वरिष्ठ अधीक्षक कैप्टन एस.के.पाण्डेय के निर्देशन में होगा। वहीं विभिन्न कैदी विभिन्न पात्रों का अभिनय करेंगे। जेल में सजा काट रहे कैदी इस बार विजयदशमी पर बुराई का प्रतीक रावण का वध करेंगे।
इस रामलीला में उन कैदियों को प्राथमिकता दी गयी है जिन्होंने आध्यात्मिक जीवन को आत्मसात किया है। जेल अधीक्षक कैप्टन पाण्डेय का यह पहला प्रयास है। उनका कहना है कि उन्होंने यह पहल कैदियों को समाज की मु यधारा से जोडऩे के लिए की है। श्री पाण्डेय ने जेल के हनुमान मंदिर के पुजारी हृदय नारायण मिश्र जो हत्या के मामलों में करीब 15 साल से सजा काट रहे हैं, उन्हें इस मंचन की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कीर्तन मंडली इन दिनों अभ्यास में जुटी है। रामायण की चौपाइयां, दोहे और राधेश्याम रामायण के अंशों से से मंचन की तैयारी है।












Click it and Unblock the Notifications