जब्त होगी पूर्व पाकिस्तान राष्ट्रपति मुशर्रफ की संपत्ति

परवेज मुशर्रफ को बेनजीर भुट्टो की हत्या के आरोप में नोटिस भेजा गया था। जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया था। इसके बाद वे अदालत में भी पेश नहीं हुए थे। जिस वजह से उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया है। अपनी गिरफ्तारी के डर से परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान नहीं लौट रहे हैं।
परवेज मुशर्रफ काफी लंबे समय से पाकिस्तान लौटने की कोशिशों में लगे हुए हैं। वे पाकिस्तान की सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेने का मन बना रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने यह घोषणा की थी कि वे पाकिस्तान लौटकर आगामी चुनावों में हिस्सा लेना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद उनके पाकिस्तान वापस लौटने पर भी संदेह पैदा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications