इंडिया गेट पर आज शाम अन्ना समर्थक मनाएंगे जश्न

अन्ना हजारे ने सरकार को बता दिया है कि लोकतंत्र में जनता ही सुप्रीम होती है। जब सरकार ने अन्ना हजारे की शर्तों को मंजूरी दी थी उसी समय अन्ना हजारे ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि यह जनता की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकपाल पर हमें अभी आधी जीत हासिल हुई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जंग अभी जारी रहेगी। अन्ना के अनशन तोड़ने पर उनके समर्थकों का जोश दोगुना हो गया है।
अन्ना के समर्थक इंडिया गेट पर एकजुट होकर यह संदेश देना चाहते हैं कि वे आगे भी अन्ना हजारे के आंदोलन में उनके साथ हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जब तक अन्ना हजारे को जीत हासिल नहीं हो जाती तब तक वे उनके साथ जुटे रहेंगे। अन्ना के साथियों के भी इंडिया गेट पर पहुंचने की उम्मीद है। किरण बेदी ने यहीं से कैंडल मार्च निकालकर अन्ना के समर्थन की शुरूआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications