अन्ना के नाम पर हरियाणा में बनेगा तकनीकी महाविद्यालय

गांव की 36 बिरादरी ने ग्राम सुधार युवा संगठन, धर्मशाला प्रबंध कमेटी, ग्राम पंचायत, महिला मंडल, महिला साक्षर समूह और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में यह संकल्प लिया गया, जिसका अनशन पर बैठे लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। युवा संगठन के प्रधान सतीश ब्यास, चंद्रपाल सिंह व दूसरे पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार तकनीकी शिक्षण संस्थान की स्वीकृति देती है तो ग्रामीण अपने स्तर पर करीब पांच करोड़ की लागत से बना भवन विभाग को देने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे ने जन लोकपाल को लेकर जो आंदोलन शुरू किया, उसमें आहुति देते हुए ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications