संसद में जा एक हो जाती हैं सभी पार्टियां, कैसे टूटेगा अन्‍ना का अनशन?

All party shake hand in parliament, How will end Anna's Fast?
दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के अनशन को आज 11 दिन पूरे हो गए हैं। इस समय जो राजनीतिक हालात बन रहे हैं उसको देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि अन्‍ना का अनशन 12वें दिन भी टूटेगा। सरकार का वह आश्‍वासन भी झूठा निकाल जिसमें उसने शुक्रवार को जनलोकपाल बिल पर संसद में बहस करने की बात कही थी। अब शनिवार को भी सदन में इस पर बहस होने की कोई खास उम्‍मीद नहीं है। वित्‍तमंत्री प्रणव मुखर्जी शनिवार को संसद में बयान देंगे और इसके बाद इस पर बहस होने की उम्‍मीद कम है क्‍योंकि इसके लिए नोटिस कानून 193 के तहत दिया जाएगा जिसमें बहस का प्रावधान नहीं है।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के लोकपाल बिल पर बयान के बाद यह मामला और भी उलझ गया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकपाल बिल से भ्रष्‍टाचार खत्‍म नहीं हो सकता है। इससे पहले सरकार और अन्‍ना हजारे के बीच समझौते के कुछ आसार होते दिख रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी के इस बयान के बाद यह समझौता 2 कदम पीछे खिसक गया है। उन्‍होंने लोकपाल के भ्रष्‍टाचार में शामिल होने की भी बात कही।

अन्‍ना हजारे अपनी 3 शर्तों पर अड़े हुए हैं। वे चाहते हैं कि सरकार निचले स्‍तर के अधि‍कारियों को लोकपाल के दायरे में लाया जाए। दूसरी शर्त यह है कि हर राज्‍यों में भी लोकायुक्‍त नियुक्‍त किया जाए और उनकी तीसरी शर्त यह है कि सिटीजन चार्टर लागू किया जाए। अन्‍ना हजारे की इन तीनों मांगों पर कोई भी पार्टी रजामंद नहीं हो रही है। संसद में अन्‍ना हजारे के खिलाफ हवा बहती हुई नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+