गूगल अदा करेगी 2250 करोड़ रुपए का जुर्माना

हम आपको बता दें इंटरनेट के जरिए कई कंपनियां अपना व्यापार करती है ऑनलाइन उपभोक्ता कोई भी ऐसी चीज दूसरे देश से मंगा सकता है जो उसे अपने देश में नहीं मिलती है। इसी तरह से कनाडा की कंपनी ने अमेरिका में अपनी दवांए बेचकर मोटी रकम अर्जित की थी। ये वो दवाएं है जिन्हें अमेरिका में बिना डाक्टर की पर्ची के नहीं खरीदा जा सकता है।
सरकारी जांच में यह बात भी खुल कर सामने आई है कि गूगल को इस बात का पता पहले ही चल गया था। गूगल जैसी बड़ी कंपनी के लिए यह रकम काफी अधिक है अगर गूगल की आय की बात की जाए तो पिछले साल गूगल की कुल आए 29 अरब डॉलर थी। गूगल ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि इस तरह के विज्ञापन गूगल से हमने पहले ही हटा दिए थे। अगर देखा जाए तो हमें ऐसे विवादास्पद विज्ञापन गूगल पर आने ही नही देना चाहिए थे। गूगल का कहना है कि इस तरह के विज्ञापन अब वह कभी भी नहीं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications