बीजेपी ने जनलोकपाल पर चर्चा के लिए दोनों सदनों में दिया नोटिस

BJP tabled notice to debate on Janlokpal Bill
दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने जनलोकपाल बिल पर अपनी स्थिति साफ कर दी है। बीजेपी ने शनिवार को जनलोकपाल बिल पर चर्चा के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस दिया है। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुष्‍मा स्‍वराज ने नोटिस देकर नियम 184 के तहत लोकसभा में जनलोकपाल बिल पर चर्चा की मांग की है। वहीं राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने नोटिस जारी कर सदन में नियम 168 के तहत जनलोकपाल बिल पर बहस की मांग की है। इन कानून के तहत दोनों सदनों में बहस के बाद वोटिंग का भी प्रावधान है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अन्‍ना हजारे को चिट्ठी लिखकर शुक्रवार को संसद में जनलोकपाल बिल पर चर्चा करने की बात कही थी। लेकिन सरकार की तरफ से किसी ने इसके लिए नोटिस ही नहीं भेजा था। आज सरकार की तरफ से कानून 193 के तहत बहस के लिए नोटिस भेजा गया। जिसके तहत जनलोकपाल बिल के सभी मुद्दों पर बहस संभव नहीं थी। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल ने कहा कि आज संसद में लोकसभा पर बहस नहीं हो पाएगी।

सरकार ने अभी तक यह भी साफ नहीं किया है कि विपक्ष द्वारा जनलोकपाल बिल पर बहस के लिए नोटिस देने के बाद भी संसद में इस पर चर्चा होगी कि नहीं। फिलाहत इतना तो तय है कि अभी तक अन्‍ना हजारे के जनलोकपाल बिल पर अपनी स्थिति स्‍पष्‍ट न करने वाली बीजेपी अब खुलकर अन्‍ना हजारे के साथ खड़ी हो गई है। अन्‍ना को खुलकर समर्थन न करने की वजह से बीजेपी में आपसी फूट भी पड़ती जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+