हिंसक हुए अन्ना के समर्थक, पुलिसकर्मी को पीटा

यह मामला रात 10 बजे का है। अन्ना के कुछ समर्थक रामलीला मैदान पर बने वीआईपी गेट में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस वालों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। फिर क्या था अन्ना समर्थक पुलिस से भिड़ गए। देखते ही देखते अन्ना के समर्थकों ने उन पुलिस वालों को घेर लिया और उन पर लाठी डंडे बरसाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां हालात को काबू करने के लिए सीआरपीएफ जवानों को बुलाना पड़ा।
अन्ना हजारे ने अनशन शुरू करने से पहले यह भी कहा था कि अगर उनके समर्थक हिंसा करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उनकी इस अपील के बाद भी कुछ लोग हुड़दंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आखिर ऐसे लोगों के वहां पहुंचने से अन्ना हजारे का अनशन और आंदोलन अहिंसात्मक रह पाएगा इस पर भी सवाल उठने शुरू हो जाएंगे। अन्ना हजारे को इस बारे में खुद ही सोचना पड़ेगा कि वे अपने समर्थकों को कैसे शांत रखें।












Click it and Unblock the Notifications