अनशन जारी रहा तो अन्ना की हालत बिगड़ने का खतरा: डॉ. त्रेहन
दिल्ली।
अन्ना हजारे के अनशन का आज 11वां दिन है। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने वाले डॉक्टर नरेश त्रेहन ने कहा कि अभी तक तो अन्ना हजारे की हालत ठीक है लेकिन अगर उनका अनशन आगे भी जारी रहता है तो उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लगातार 11 दिनों तक कुछ खाए बिना रहने की वजह से अन्ना हजारे का वजन 7 किलोग्राम कम हो गया है। डॉक्टर त्रेहन ने अन्ना हजारे के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत बताई। id="toptextpromo">74
वर्षीय अन्ना हजारे के अनशन के दौरान हर 2 घंटे में उनकी मेडिकल जांच की जा रही है। डॉक्टर त्रेहन ने कहा कि अन्ना हजारे का ब्लड प्रेशन और हार्टबीट अभी नॉर्मल है। उनके ब्लड और यूरीन में कीटोन बन रहे हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों की सलाह के बावजूद भी अन्ना हजारे अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>डॉक्टरों
की टीम ने अन्ना हजारे को ड्रिप लेने की सलाह दी थी जिसे अन्ना हजारे ने ठुकरा दिया था। इसके बाद अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान पर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा वजन भले ही कम हो गया हो लेकिन मेरी सेहद अभी भी ठीक है। अनशन के नौवें दिन जब उनको अस्पताल मे भर्ती करने के लिए कहा था तो अन्ना ने कहा कि वे अभी 9 दिन और अनशन कर सकते हैं।











Click it and Unblock the Notifications