गद्दाफी के सिर 7.5 करोड़ रुपए का ईनाम घोषित

विद्रोहियों ने त्रिपोली में अपना कब्जा जमा लिया है। लीबिया में इस समय हालात काबू से बाहर हो गए हैं। विद्रोही गद्दाफी की खोज में पूरे देश में खोज अभियान चला रहे हैं। गद्दाफी के समर्थकों और विद्रोहियों में कई जगह हिंसक घटनाएं भी हुई हैं। देश में बिजली पानी की सुवधाएं ठप पड़ी हैं। गद्दाफी के विद्रोह में ज्यादातर लोग सड़कों पर हैं। खबर यह भी आ रही है कि गद्दाफी के समर्थकों ने कुछ पत्रकारों और अधिकारियों को बंदी बना लिया है।
लीबिया में निरंकुश शासक गद्दाफी को हटाने के लिए कई महीनों से संघर्ष चल रहा है। अब वहां की जनता हिंसक हो उठी है। इसलिए ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही लीबिया को निंरकुश शासक मुअम्मर गद्दाफी से छुटकारा मिल सकता है। मिस्र में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से लीबिया में गद्दाफी को हटाने के लिए संघर्ष शुरू हो गया था। जो अब अपने अंतिम चरण में है।












Click it and Unblock the Notifications