हरियाणा : विकलांग बच्चों के भत्ते व छात्रवृत्ति में वृद्धि

हुड्डा आज यहां निकट चंडीमंदिर के साकेत कॉलेज आफ फिजियोथैरेपी में भारत रत्न एवं नोबल पुरस्कार से पुरस्कृत मदर टेरेसा की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने पहली से चौथी कक्षा तक दी जाने वाली छात्रवृत्ति 300 से बढ़ाकर 400 रुपये, पांचवी से आठवीं तक दी जाने वाली छात्रवृत्ति को 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये तथा नौवी से 12वीं कक्षा तक दी जाने वाली छात्रवृत्ति को बढ़ाकर 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की। मु यमंत्री ने बताया कि इस समय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा लगभग 1 लाख 45 हजार विकलांगों को पेंशन दी जा रही है। इससे पूर्व हुड्डा ने मदर टेरेसा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भाव-भीनी श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications