दुनिया का सबसे ताकतवर महिलाओं में सोनिया गांधी नंबर 7 पर
नई दिल्ली। अन्ना के अनशन ने एक तरफ सरकार की नींद उड़ा दी हैं और दूसरी ओर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सात समंदर दूर अपनी बींमारी से जूझ रही है, उनके लिए ये बात फिरौती पर राहत भरी हो सकती है। जीं हां मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने विश्व की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में भारत की यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुना है।
पत्रिका ने विश्व की टॉप सौ ताकतवर हस्तियों की लिस्ट जारी की है जिसमें सोनिया का नंबर सात है। सोनिया ने विश्व के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्पति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा को पीछे छोड़ दिया है। मिशेल की जगह नंबर आठ है। जबकि इस लिस्ट में पहला नाम जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और नंबर दो पर अमेरीका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन हैं। इस लिस्ट में भारत की एक और महिला है इंदिरा नूयी का नाम भी शामिल है।
फोर्ब्स टॉप टेन शाक्तिशाली महिलाएं
1. एंजेला मर्केल
2. हिलेरी क्लिंटन
3. दिल्मा राउसेफ
4. इंद्रा नूयी
5. शेर्ल सैंडबर्ग
6. मेलिंडा गेट्स
7. सोनिया गंाधी
8. मिशेल ओबामा
9. क्रिस्टीन लेगार्ड
10. इरैना रोसेनफेल्ड













Click it and Unblock the Notifications