चीन की मिसाइलों का मुंह भारतीय सीमा की ओर

पैंटागन ने भारत को आगाह करते हुए कहा है कि चीन ने जो मिलसाइलें भारत की तरफ तैनात की हैं उनकी मारकक्षमता बहुत अधिक है। भारत और चीन में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। चीन ने भारतीय सीमाओ पर कब्जा जमाने के लिए नई तरह की रणनीति अपनाई है। उसने सीमा के आस-पास के इलाकों में सड़कें पक्की बनाकर ज्यादा से ज्यादा सेना तैनात करने का प्लान बना रखा है।
चीन की इन हरकतों के बाद भी भारत ने इस मामले पर कोई बड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। अभी हाल में यह भी मामला सामने आया था कि चीन भारतीय नदी ब्रह्मपुत्र के पानी का रुख अपनी तरफ मोड़ने की कोशिश कर रहा है। अगर चीन ऐसा करने में कामयाब हो जाता है तो इसका सीधा असर भारत की कृषि पर पड़ेगा। अब भारत को चीन के मिसाइल लगाने के कदम पर बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications