सुबोध कांत सहाय को अन्ना समर्थकों ने मथुरा में घेरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्ना समर्थकों ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय को बुधवार को उस समय घेर लिया जब वह मथुरा के दान घाटी मंदिर से दर्शन करने के बाद वापस लौटने की तैयारी में थे। पूजा अर्चना के बाद सुबोध कांत कार से लौटने की तैयारी कर रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि अन्ना के समर्थकों को जब यह बात पता चली तो भारी संख्या में वह दाल घाटी मंदिर पहुंच गये और सुबोध कांत सहाय को घेर लिया। अन्ना हजारे के समर्थकों ने सुबोध कांत को काली पट्टी दिखाई और जमकर नारेबाजी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्ना समर्थक यह मांग कर रहे थे कि वह वहां सशक्त लोकपाल बिधेयक के समर्थन की घोषणा करें। इस बात को लेकर सहाय नाराज हो गये।
मौके की गरमा गरमी को देखते हुए पुलिस बल भी वहां पहुंच गई और काफी समझाने के बाद सुबोध कांत को वहां से निकाला गया। सुबोध कांत ने समर्थकों से कहा कि वे राजनीति से प्रेरित है और राजनीति कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने सारे मामलों को संभाल लिया है और माहौल शांत है।












Click it and Unblock the Notifications