केन्द्र सरकार जन लोकपाल विधेयक को मंजूर करे: कल्याण सिंह

उन्होंनें कहा कि केन्द्र सरकार बिना वजह इसका विरोध कर रही है। उन्होंने अन्ना की ओर से दिये गये जनलोकपाल विधेयक को स्वीकार करने और संसद का संयुक्त सत्र बुलाकर इसे तत्काल पारित कराने की मांग भी की है। श्री सिंह ने यहां कि केन्द्र सरकार जिस सरकारी लोकपाल बिल की बात कर रही है। वह देश के हित में नहीं है इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पायेगा। श्री सिंह ने कहा कि अन्ना देश की लड़ाई लड़ रहे है, अन्ना का आन्दोलन राष्ट्रीय है।
अन्ना आंदोलन ने जातिवाद संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद की सीमा तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश अन्ना के साथ खड़ा है। केन्द्र सरकार को जनता के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिये। श्री सिंह ने अपनी जन क्रांति पार्टी की जिला इकाईयों को निर्देश दिया है कि अन्ना के आन्दोलन का खुलकर समर्थन करें। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं सहित बाबरी मस्जिद के प्रमुख हाशिम अंसारी भी अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications