भाजपा पर अन्ना का असर, भ्रष्टाचारियों को टिकट न देने का एलान

Uttar Pradesh: BJP will not give ticket to corrupt candidates
लखनऊ। भले ही अन्ना आंदोलन का असर राजनीति पर अभी पूरी तरह से न चढ़ा हो लेकिन भाजपा ने इस मुहिम जुड़ते हुए एलान किया है कि वह भ्रष्टाचारियों को टिकट नहीं देगी। अन्ना के आंदोलन के साथ-साथ प्रदेश में चुनावी रंग भी चढऩे लगा है। भाजपा ने अन्ना को समर्थन देते हुए यह घोषणा की है। पार्टी उपाध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान समिति के संयोजक कलराज मिश्र ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को टिकट नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि अन्ना का आंदोलन जनहित में हैं, इसलिए अन्ना के आंदोलन को भाजपा का पूरा समर्थन है। श्री मिश्र ने हालांकि खुलकर अन्ना के जनलोकपाल बिल का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनलोकपाल बिल को संसद में पेश होना चाहिए और उस पर बहस करानी चाहिये। उन्होंने केन्द्र सरकार को हठवादी बताते हुए कहा कि कांग्रेस के हठवादी रवैये की वजह से अन्ना हजारे की टीम से सकारात्मक बातचीत नहीं कर रही है।

भाजपा नेता ने इसके लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मु य रूप से दोषी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का रवैया अनुचित है। 74 वर्षीय बुजुर्ग आठ दिन से अनशन पर है और सरकार आंदोलन को तोडऩे में पूरी ताकत लगा रही है। श्री मिश्र ने कांग्रेस की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की तरह "डिवाइड एण्ड रूल" के आधार पर शासन करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह तरीका अब नहीं चलने वाला। इस बार उसका दांव उल्टा पड़ेगा क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ देश की जनता अहिंसात्मक रहते हुए सड़क पर उतर आयी है। उन्होंने कहा कि जनता में केन्द्र के प्रति आक्रोश है और इसी वजह से वह सड़कों पर है। कांग्रेस चाहे कुछ भी कर ले लेकिन जनता की आवाज सुननी ही पड़ेगी। उन्होंने दोहराया कि भाजपा अन्ना के साथ है और रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+