बहुगुणा जोशी के घर के सामने जली केन्द्र सरकार की अर्थी

सिर पर गांधी टोपी और हाथ में तिरंगा लिये पूर्व सांसद रीना चौधरी के नेतृत्व में श्री हजारे के समर्थकों ने राजधानी लखनऊ के ओसीआर बिङ्क्षल्डग से मार्च निकाला। उनके हाथ बैनर था जिसमें भारत माता और श्री हजारे की तस्वीर बनी हुई थी। मार्च में शामिल लोग भजन 'रघुपति राघव राजा राम' गा रहे थे। विधानसभा मार्ग और हजरतगंज चौराहे होते हुये मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के आवास तक पहुंचा।
उनके घर के सामने ही केन्द्र सरकार की शवयात्रा को रखा और उसमें आग लगा दी। इससे दो दिन पूर्व अन्ना ने अपने समर्थकों से कहा था कि वह सांसदों के घरों के बाहर प्रदर्शन करें और उनसे कहें कि यदि वह जनलोकपाल बिल का समर्थन नहीं करेंगे तो उन्हें अगली बार वोट नहीं दिया जायेगा। कपिल सिब्बल, जगदिम्बका पाल सहित कई कांग्रेसी नेताओं के घरों पर अन्ना समर्थकों का प्रदर्शन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications