2 विदेशी छात्रों को लूट लिया

दोनों रात ऑटो से दिल्ली से नोएडा में बॉटनिकल गार्डन आए। वहां से उतर कर सेक्टर-28 में बियर शॉप पर दोनों ने बीयर पी। उसी दौरान महेंद्रा जाइलो कार आकर वहां रुकी। उसमें सवार तीन युवक कार से उतरे और बीयर खरीद कर पी। उसी दौरान एसीमबे इसाक से उन युवकों की बातचीत शुरू हो गई। कार सवार युवकों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा छोड़ने केलिए लिफ्ट दे दी।
कार में बैठते ही युवकों ने उन्हें डराना धमकाना शुरू कर दिया और बैग छीनने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट की। बैग छीनने के बाद
उन्हें ग्रेटर नोएडा में उतार कर तीनों युवक भाग निकले। घटना की सूचना एसीमबे ने ग्रेटर नोएडा पुलिस को दी। मामला नोएडा का बताते हुए उन्हें नोएडा थाना सेक्टर-20 भेज दिया गया। काफी देर तक मामला नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच उलझा रहा। रात 12 बजे के आसपास थाना सेक्टर-20 पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया। पीड़ित युवकों के मुताबिक बैग में सत्तर हजार रुपये थे












Click it and Unblock the Notifications