टाटा और महिन्द्रा का हाथ भी अन्ना के साथ

रतन टाटा ने अपने भाषण में बताया कि हमारा पूरा देश भ्रष्ट्राचार रूपी राक्षस की गिरफ्त में आ गया है, और यही सही समय है जब हम सभी को एक होकर भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जारी इस लड़ाई में शामिल हो जाना चाहिए। उन्होने बताया कि देश भर में हर मामले में ठेकेदारी घर कर गयी है। इसके अलांवा उन्होने एक बात और कही कि इसी समय देश के सभी उधोगपतियों को भ्रष्ट्राचार के मुद्दे पर इकठ्ठा हो जाना चाहिए।
अन्ना का साथ केवल टाटा समूह ही नहीं वरन देश की जानी मानी प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्र एंड महिन्द्रा के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा भी अन्ना के इस आंदोलन में उनके साथ है। उन्होने बताया कि वर्तमान में जो कुछ भी रामलिला मैदान में हो रहा है, उससे साफ जाहीर हो रहा है, कि इस समय पुरा देश सचेत हो चुका है, और सरकार से जवाब मांग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications