आने वाला है एप्‍पल का सस्‍ता आईफोन

iphone
मोबाइल बाजार में स्‍मार्ट फोन की कई रेंज मौजूद हैं टच स्‍क्रीन, क्‍वार्टी कीपैड, एंड्राएड जैसे फीचर हर बड़ी कंपनी अपने फोन में दे रहीं हैं। मोबाइल बाजार की जानीमानी कंपनी एप्‍पल के आईफोन ने दुनिया में धूम मचा रखी है हर कोई इसे खरीदना चाहता है मगर इसकी कीमत हर किसी के बजट में फिट नहीं होती इस समय बाजार में आई फोन 27,450 रूपए से लेकर 45000 रूपए तक के बीच उपलब्‍ध है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए एप्‍पल के निर्माता आईफोन के सस्‍ते वर्जन को लांच करने पर विचार बना रहे है जो ज्‍यादा से ज्‍यादा ग्राहकों के बजट में आ सके।

नया आईफोन आने वाले कुछ हफ्तों में जल्‍द ही लांच हो जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एप्‍पल में लगने वाली फ्लैश ड्राइव का निर्माण शुरू हो चुका है यह फ्लैश ड्राइव 8 जीबी की होगी फिलहाल आईफोन में 16 जीबी और 32 जीबी की फ्लैश ड्राइव आ रही है। 8 जीबी की फ्लैश ड्राइव लगने से इसकी कीमत में कमी आएगी।

अभी तक एप्‍पल में जो फ्लैश ड्राइव आ रही थीं उनका निमार्ण जापान की तोशिबा कंपनी और साउथ कोरिया की सैमसंग इलेकट्रॉनिक्स द्वारा किया जा रहा था। 8 जीबी का निमार्ण कोरिया की कंपनी कर रही है मगर उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसके साथ ही एप्‍पल भविष्‍य में आईफोन 5 की नई पीढ़ी को लाने का विचार कर रही है। हो सकता है सितंबर तक आईफोन 5 से आप रूबरू हो सके। उससे पहले आईफोन 4 का सस्‍ता वर्जन लांच कर दिया जाएगा।

इस नए सस्‍ते आईफोन की कीमत 9000 रूपए के आसपास हो सकती है। फीचर के मामले में आईफोन 4 किसी से से कम न होगा। इसमें वे सभी फीचर दिए गए होगें जो बाजार में एक स्‍मार्टफोन में मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+