संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल के घर सिपाही ने खुद को गोली मारी

छह अकबर रोड पर तैनात सिपाही कूपर ने खुद को गोली मार ली है। यह आवास केंद्रीय संसदीय मामले के मंत्री पवन बंसल का है। पुलिस ने उसे राम लोहिया अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मेघालय पुलिस की इंडिया रिजर्व बटालियन के सिपाही कूपर ने राइफल से पेट में गोली मारी थी। वहां तैनात सिपाहियों में से एक ने उसके खुद गोली चलाने की बात कही है जबकि दूसरे का कहना है कि उससे गलती से गोली चल गई है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications