बाबा रामदेव के आंदोलन की कहानी दोहराने की राह पर दिल्ली पुलिस

अन्ना हजारे की तबितय गंभीर होने पर दिल्ली पुलिस उन्हें जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती कर सकती है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सरकार ने दिल्ली पुलिस को यह आदेश दे दिया है कि जिस तरह बाबा रामदेव को रात के अंधेरे में रामलीला मैदान से उठाया गया था उसी तर्ज पर अन्ना हजारे को उनके अनशन स्थल से उठाया जाए। इसके अलावा उन्हें अनशन स्थल से उठाकर जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए।
रामलीला मैदान के बाहर पुलिस का जमावड़ा होना शुरू हो गया है। मैदान को रैपिड एक्शन फोर्स ने भी घेर लिया है। जिससे यह संदेश मिल रहा है कि किसी भी समय अन्ना हजारे को दिल्ली पुलिस उठाकर अस्पताल भेज सकती है। अन्ना हजारे के स्वास्थ्य पर विचार विमर्श करने के लिए उनकी जांच कर रहे डॉक्टर त्रेहान ने भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी।
जनलोकपाल बिल पर किसी भी पार्टी की नीयत साफ नजर नहीं आ रही है। अन्ना के जनलोकपाल बिल पर चर्चा करने के लिए जो सर्वदलीय बैठक बुलाई गई वह बेनतीजा ही रही। सभी पार्टियों ने यह कहा कि अन्ना हजारे को अनशन तोड़ देना चाहिए क्योंकि यह संभव नहीं है कि जनलोकपाल बिल को मानसून सेशन में पेश किया जा सकता है। सभी पार्टियों में लोकपाल बिल पर असहमति नजर आई।












Click it and Unblock the Notifications