अन्ना के अनशन का नौवां दिन आज, हालत चिंताजनक
अन्ना टीम ने बोला कि सरकार ने उनसे सुबह दस बजे तक का समय मांगा है लेकिन सरकार ने उनसे दर्खास्त की है कि वो अन्ना हजारे को जल्द से जल्द अनशन तोड़ने को कहे क्योंकि उनकी जान सरकार और देश के लिए काफी बेशकिमती है।
इसके बाद वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भी मीडिया के सामने अन्ना हजारे को अनशन तोड़ने की अपील की। आपको बता दें कि कल से ही अन्ना की हालत काफी खराब होती जा रही है। अन्ना ने कल रात दस बजे रामलीला मंच से कहा कि मुझे डॉक्टर कह रहे हैं कि अन्ना आपकी हालत खराब हो रही है आपको ग्लूकोज चढ़ाने की जरूरत पड़ गई है लेकिन अन्ना ने कहा कि मेरा दिल इस बात की इजाजत नहीं देता है, इसलिए मैं बाहर से कोई दवाई नहीं लूंगा और ना ही ग्लूकोज चढवाऊंगा। अन्ना के यूरीन और रक्त में कीटोन की मात्रा बढती जा रही है।
इससे पहले उनकी खराब होती सेहत पर हेगड़े ने भी कहा था कि अन्ना को अनशन वापस ले लेना चाहिए जबकि आंदोलन चलता रहेगा। किरण बेदी ने समर्थकों से अन्ना की तबियत के बारे में ऊपर वाले से प्रार्थना करने की बात कही है। किरण ने कहा कि भगवान अन्ना को सही सलामत रखे क्योंकि आज जो कुछ भी हो रहा है वो अन्ना की तपस्या का फल है।













Click it and Unblock the Notifications