अन्ना की दीर्घायु के लिए ‘जिन्दगी' ने किया यज्ञ

People starts praying for Anna Hazare's health
फतेहाबाद / सिरसा। समाजसेवी कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अच्छे स्वास्थ्य और उनकी लंबी आयु की कामना के लिए जिन्दगी संस्था के पदाधिकारियों ने अम्बेदकर पार्क में हवन यज्ञ किया। जनलोकपाल बिल लागू करवाने के लिए अन्ना के समर्थन में जिन्दगी संस्था संरक्षक सुरेन्द्र नायक, अध्यक्ष हरदीप सिंह, मीडिया विंग के मुकेश नारंग, सदस्य मुकेश प्रजापत व मोहित चौहान अनशन पर बैठे। उन्होंने हर व्यक्ति का आह्वान किया कि वह अपनी भावी पीढ़ी को भ्रष्टाचार मुक्त माहौल देने के लिए अन्ना हजारे की लड़ाई का हिस्सा बने।

इस मौके पर अनशन पर बैठे शैलेन भास्कर, ममता नायक, सिटी वेल्फेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा, भावधस के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अनार्य, बिल्लू फूटेला आदि ने भी हवन यज्ञ में आहूति डाली। इस अवसर पर हजकां जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी काका, भाजपा जिलाध्यक्ष मोलूराम रूलाहनियां, भाजपा जिलामहासचिव भारतभूषण मिड्ढा, संस्था की सीनियर विंग के अध्यक्ष जगदीश नायक, अन्ना हजारे धरना कमेटी के अध्यक्ष सतपाल मानकटाला, पूर्व पार्षद दलीप सिंह बेधड़क व अशोक सरबटा के अलावा महासचिव विकास मेहता, अशोक शर्मा, जतीन दधीच, अमन शर्मा, राहुल रत्ति, महिला विंग की किरण वर्मा आदि उपस्थित थे।

सिरसा सांसद के घर प्रदर्शन

सिरसा, फतेहाबाद व हिसार के लोगों में भी जोश बढ़ गया है। उसी जोश व उत्साह का नतीजा है कि यहां पर अन्ना के समर्थन में चल रहा आंदोलन दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस लाइन के बाहर चल रहे अनशन में आज प्रेमनगर निवासी 10 साल का पर्वदीप तथा 5 साल का बिलदीप भी शामिल हुए। दोनों बच्चों की अन्ना भावना को देखकर वहां बैठे लोगों ने भी प्रशंसा की।

सांसद के आवास पर धरना: अन्ना का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। जब से अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान से सांसदों के आवास पर धरना देने की अपील की थी, उसका असर अब सिरसा में भी दिखाई दिया है। रविवार शाम को ही हुडा सेक्टर स्थित सांसद अशोक तंवर के आवास के बाहर लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। आज सांसद के आवास के बाहर तंबू लगाकर अन्ना समर्थकों ने धरना शुरू कर दिया है।

अन्ना समर्थक सोमप्रकाश मेहता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनके साथ अन्य लोग भी अनशन पर है। अनशन पर बैठने वाले लोगों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। लोग शांति के साथ भजन कर रहे हैं तथा वंदे मातरम के नारे लबा रहे हैं। हालांकि सांसद तंवर अपने आवास पर नहीं थे फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है।

युवाओं ने निकाली बाइक रैली: शहर के युवाओं ने आज दूसरे दिन भी शहर में बाइक रैली निकाली। रैली में आज संख्या गत दिवस की तुलना में ज्यादा थी। बाइक पर सवार युवक हाथों में तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरे। युवाओं ने 'अन्ना तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ है, वंदे मातरम.Ó जैसे नारे लगाए। शहर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण करने के बाद युवाओं की यह बाइक रैली बाद में हुडा सेक्टर स्थित सांसद अशोक तंवर के आवास पर पहुंची और सांसद के आवास के बाहर धरना दे रहे लोगों का उत्साह बढ़ाया।

टाउन पार्क में जुट रहे हैं लोग

अन्ना के समर्थन में शहर के टाउन पार्क में नियमित रूप से धरना चल रहा है जिसमें शहर के गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं। आज भी धरने में कई लोग शामिल हुए तथा अन्ना के पक्ष में नारेबाजी की। यहां से शाम को अलग-अलग संस्थाओं व लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाता है। बीती शाम भी छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर अन्ना का समर्थन किया। उधर नेहरु पार्क के वीआईपी क्लब के सदस्यों ने भी सुबह दो घंटे तक गांधी टॉपी पहनकर धरना दिया और सरकार से जनलोकपाल बिल पास करने की मांग उठाई। उधर लघुसचिवालय के बाहर भी अन्ना समर्थकों का धरना चल रहा है। धरने में गांवों के लोग भी आकर शामिल हो रहे हैं।

व्यापार मंडल ने दिया अन्ना को समर्थन

हरियाणा व्यापार मंडल ने अन्ना हजारे के समर्थन में खुलकर मैदान में आने की घोषणा की है। व्यापार मंडल की एक बैठक जिला संरक्षक राजकरण भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला महासचिव केदार पाहवा ने बताया कि इस बैठक में भारी संख्या में विभिन्न टे्रड यूनियनों के पदाधिकारी, व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे तथा सभी ने एक स्वर में ऐलान किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे अन्ना हजारे को भरपूर सहयोग दिया जाएगा।

बैठक में जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, संरक्षक कृष्ण गुप्ता, रोशन लाल गोयल, चन्द्रयश जैन, अंजनी कनोडिया,श्रवण गुप्ता, सोम सेठी, ओम बहल, लक्ष्मण दास चाणना,विजय पाल अरोड़ा, सुरेश गोयल, विजय जैन, कृष्ण मकानी, जयप्रकाश भोलूसरिया, प्रह्लाद तलवाडिय़ा, नरेन्द्र जिंदल, बलबीर सोनी, सतीश केडिया,सतीश शर्मा,कालूराम शर्मा, सुभाष शेरपुरावाला, सुरेश कुमार सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।

कुसुंभी में भी ग्रामीणों ने दिया धरना: शहरों के साथ ही गांवों के लोग भी अब अन्ना के समर्थन में धरना देने लगे हैं। आज गांव कुसुंभी के लोग भी अनशन शुरू कर दिया है। अनशन करने वालों में विनोद कुमार, भगत कटारिया, ओमप्रकाश, भाल सिंह, विरेंद्र सिंह, सोहन लाल, राकेश, मनीष, कृष्ण आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि जब तक अन्ना का आंदोलन चलेगा, वे भी अनशन पर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+