जनलोकपाल बिल स्‍टैंडिंग कमेटी के पास भेजेंगे: मनमोहन सिंह

Manmohan Singh agrees to send Janlokpal Bill to Standing Committee
दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के अनशन को तुड़वाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्‍हें चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्‍होंने अन्‍ना हजारे से अनशन तोड़ने की अपील की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अन्‍ना हजारे को यह आश्‍वासन भी दिया है कि जनलोकपाल बिल को लोकसभा की स्‍टैंडिंग कमेटी में रखा जाएगा। मनमोहन सिंह ने कहा है कि अन्‍ना हजारे को अनशन तोड़कर बातचीत में आगे आना चाहिए।

अन्‍ना हजारे के अनशन पर यूपीए सरकार 1 हफ्ते बाद जागी है। अनशन को तुड़वाने के लिए पीएम आवास पर बैठक की गई। इसके बाद अन्‍ना हजारे के अनशन को तुड़वाने के लिए वित्‍तमंत्री प्रणव मुखर्जी को सौंपा गया है। सरकार भी भारी जनसमर्थन के बाद अन्‍ना हजारे से समझौता करती हुई नजर आ रही है। जिस वजह से सरकार की तरफ से कई तरह की बैठकें आयोजित की गई हैं।

अन्‍ना हजारे ने चिट्ठी में लिखा है कि लोकपाल बिल अभी स्‍टैंडिंग कमेटी में है। इसलिए जनलोकपाल बिल को भी स्‍थाई समिति के पास भेजा जा सकता है। अब ऐसी उम्‍मीद की जा सकती है कि प्रधानमंत्री के इस आश्‍वासन के बाद अन्‍ना हजारे का अनशन टूट सकता है। अन्‍ना हजारे की तबियत के लिए यह बहुत ही जरूरी कदम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+