अन्‍ना के समर्थन में अनशन पर बैठे हरियाणा के पत्रकार

Haryana journalist on hunger strike
हिसार। अन्ना हजारे के आंदोलन को सफल बनाने के लिए अब हरियाणा के पत्रकार भी खुलकर सामने आ गए हैं। इसी कड़ी में पत्रकार हवासिंह शिवांश अपने पुत्र लोकेश शिवांश के साथ सोमवार को पुराना राजकीय कॉलेज के मैदान में अनशन पर बैठे। इस दौरान महेश मेहता के 9 वर्षीय पुत्र तनिश मेहता ने भी अनशन किया। इस अनशन के दौरान हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की जिला इकाई के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने जनलोकपाल बिल को लेकर चल रहे अन्ना हजारे के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए धरना दिया।

एचयूजे की प्रदेश इकाई के विशेष सचिव नरेश सेलपाड़ ने इस अनशन को सांकेतिक कहते हुए कहा कि यदि सरकार ने अन्ना की मांगों को जल्द न माना तो यह अनशन 30 अगस्त के बाद अनिश्चितकालिन भी हो सकता है। घोषणा की कि देश की भलाई तथा भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर चल रही लड़ाई में प्रत्येक उस व्यक्ति के साथ हैं जो आम जनता के हितों को लेकर संघर्षरत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए सभी को सजग होना होगा। साथ ही यदि कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी कार्य करने में आनाकानी करता है अथवा रिश्वत मांगता है तो पीडि़त मीडिया का सहयोग ले सकता है।

उन्होंने कहा कि एचयूजे के प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी के निर्देशानुसार जिला इकाई के सभी पदाधिकारी तथा सदस्यगण एकजुट होकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। अनशनकारी हवासिंह शिवांश ने कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो 30 अगस्त के बाद जेल भरो आंदोलन में भी सबसे आगे रहेंगे। धरने-अनशन पर एचयूजे के वरिष्ठ उपप्रधान जगदीप श्योराण, सचिव महेंद्र सपरा, कोषाध्यक्ष सूर्या गोयल, महेश मेहता, बंसीलाल बासनीवाल, अशोक मोनालिसा, हुनेश्वर प्रसाद, कुलदीप रावलवासिया, प्रवीण त्यागी, रमेश वर्मा, सतपाल अग्रवाल, सुरेश शिवांश, अनिल भादू सहित अनेक पत्रकारगण मौजूद थे।

अन्ना मुहिम को आगे बढ़ाने में अनशनकारी मनोज कड़वासरा, सीताराम डाबोदिया, सुरेश शर्मा, भीम सिंह चौहान, स्वामी कृष्णानन्द, द्वारकादास मुंजाल, सुखदेव बैनिवाल, शर्माचंद, कर्मिक अनशनकारी प्रहलाद सिंह घनघस लगातार अनशन कर रहे हैं। वहीं अनिल गुप्ता, मनमोहन सिंह, बलराज सिंह व जोगिन्द्र सिंह गहलावत की अनशन के दौरान तबीयत अधिक खराब हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+