अन्ना मु्द्दे पर बातचीत करेगें प्रणब मुखर्जी, पीएम ने लिखी चिठ्ठी
अब आप खुद सोच लीजिये की सरकार आखिर आठ दिन बाद चेती और गंभीर हुई है क्योंकि उसने बतचीत के लिए प्रणब मुखर्जी का नाम लिया है। केजरीवाल ने कहा है कि अन्ना अभी सो रहे हैं, वो जब उठेगें तो वो बतायेगें कि हमारी ओर से कौन बात करेगा सरकार से।
खैर खबर ये भी आ रही है कि पीएम ने अन्ना से अनशन छोड़ने की अपील करते हुए खत लिखा है। जिसमें या आश्वासन दिलाया गया है कि जनलोकपाल बिल को स्थायी समित को भेजा जायेगा, अगर लोकसभा अध्यक्ष इस बात की आज्ञा देती है, वो भी बिना सरकारी लोकपाल बिल वापस लिये।
खबर ये भी आ रही है कि सवा पांच बजे, राहुल गांधी, पीएम मनमोहन सिंह से मुलाकात करने वाले हैं। खैर लगता है अन्ना के आंदोलन से सरकार डर गई है। और शाम तक हैरत अंगेज परिणाम आ सकते हैं क्योंकि अन्ना के अनशन के कारण हालत खराब होती जा रही है। सलमान खुर्शीद ने भी अन्ना टीम से अन्ना को जल्द से जल्द अस्पताल भेजने की बात कही है। खबर ये भी आ रही है कि सोनिया गांधी को पूरी जानकारी दे दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications