हेगड़े ने अन्ना से अनशन तोड़ने की अपील की
नई दिल्ली। अन्ना के आंदोलन का रूप इतना विशाल होगा इस बारे में सरकार ने सपने में भी काफी नहीं सोचा था। जहां अन्ना के आंदोलन ने सरकार की नींद उड़ा रही है, वहीं उनकी गिरती सेहत के चलते अन्ना हजारे के टीम मेंबर संतोष हेगड़े ने अन्ना से अनशन वापस लेने की बात कही है।
हेगड़े ने कहा कि अन्ना की जान हमारे लिए बहुत कीमती है, इसलिए हम अन्ना से अनशन वापस लेने की अपील करते हैं लेकिन अन्ना का आंदोलन यूं ही पूरे भारत में चलता रहेगा और हम व्यापक रूप से इस आंदोलन को भारत में फैलायेगें।
आपको बता दें कि अन्ना के अनशन का आज आठवां दिन है। अन्ना की सेहत बिगड़ती जा रही है। उनके वजन में साढ़े पांच किलो की कमी हुई है। अन्ता के ब्लड और यूरीन में कीटोन की मात्रा काफी बढ़ गयी है। जबकि अन्ना हजारे ने कहा है कि वो कमजोरी महसूस कर रहे हैं लेकिन आप लोग चिंता मत कीजिये क्योंति जब तक सरकार लोकपाल बिल नहीं बनाती वो अपना अनशन जारी रखेगें। अन्ना ने कहा कि अगर उनकी मौत से देश का भला होता है तो वो ऐसी ही मौत चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications