फेसबुक में आई "आई हेट अन्ना" कम्यूनिटी
एक
तरफ देश में हर कोई मैं हू अन्ना के नारे लगा रहा है। फेसबुक, ऑरकुट, ट्वीटर जैसी सोशल नेटर्वकिंग साइट पर भी अन्ना की आंधी चल रही है। भष्ट्राचार के खिलाफ इस लड़ाई में देश भर से लोगों का अन्ना हजारे को समर्थन मिल रहा है। मगर वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी है जो खुल कर तो सामने नहीं आ रहें पर सोशल नेटर्वकिंग साइटों के माध्यम से एक अलग सा विरोध दर्ज करा रहे हैं। वे अन्ना हाजारे के इस आंदोलन से सहमत भी नहीं है। id="toptextpromo">सोशल
नेटर्वकिंग साइट फेसबुक में "आई हेट अन्ना" के नाम से ऐसी ही क्म्यूनिटी बनी है। जो अन्ना हजारे के आन्दोलन से सहमत नहीं है। खबर लिखे जाने तक इस कम्यूनिटी में 2,404 लोग जुड़ चुके थे हालाकि अन्ना हजारे को समर्थन देने वाले लोगों के मुकाबले इनकी संख्या काफी कम है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>"आई
हेट अन्ना" कॅम्यूनिटी से जुड़े पीजेपी एंड्रयू ने लिखा है गांधी जी का आंदोलन अंग्रेजों के खिलाफ था मगर अन्ना हजारे का आन्दोलन डेमोक्रेसी के खिलाफ है।वहीं इससे जुड़े प्रवीन राजपूत कहते है वे भी भष्ट्राचार के खिलाफ है मगर अन्ना जी का तरीका उन्हें सही नहीं लगता। "आई हेट अन्ना" के नाम से और भी कई तरह के समुदाय बन रहे है। अन्ना हजारे के आन्दोलन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करने के लिए लोग इंटरनेट को अपना माध्यम बना रहें है। अब देखना यह है अन्ना हजारे का भष्ट्राचार के खिलाफ यह आन्दोलन क्या रंग लाता है।











Click it and Unblock the Notifications