अन्‍ना के लिए 8 साल की बच्ची भी अनशन पर

मुजफ्फरनगर। अन्ना द्वारा चलायी गयी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम ने देश की सोयी हुई जनता की आंखे खोल दी है और अब देश के अंदर जनता की केन्द्र सरकार के खिलाफ लोकपाल बिल को पास न कराने के कारण भ्रष्टाचार विरोधी आग भडक रही है । जनपद में अन्ना की भ्रष्टाचार विरोधी लडाई को लडने में जहां विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय से लेकर गांव गली तक प्रदर्शन हो रहे है। जनपद मुख्यालय पर आज एक आठ वर्षीय बच्ची ने भूख हडताल पर बैठकर भ्रष्टाचार के विरूद्ध बुगुल बजाया और अन्ना को अपना समर्थन दिया।

जनपद की तहसील खतौली में एसडीएम के ड्राईवर चन्द्रपाल की पौत्री आदित्यी ने आज जिला मुख्यालय पर पहुंचकर देश में चल रहे भ्रष्टाचार को जड से उखाड फैंकने के अन्ना हजारे के आंदोलन को अपना वोट देकर समर्थन करते हुए भूख हडताल पर बैठी। आदित्यी का कहना था कि जब देश के सभी लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के साथ है तो वह भी अन्ना हजारे को अपना वोट देकर समर्थन करती है। आदित्यी ने बताया कि जब 16 अगस्त से अन्ना हजारे ने लोकपाल बिल को पास कराने के लिए कुछ नहीं खाया है तो वह भी उसने भी भूख हडताल करने का निश्चय किया और आज वह अन्ना हजारे को अपना समर्थन देते हुए भूख हडताल पर बैठी है।

इसके अलावा जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय के समक्ष भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल दूसरे दिन भी अनशन पर बैठी। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि भ्रष्टाचार आज देश में कैंसर का रूप ले चुका है और प्रत्येक भारतवासी इस बीमारी का इलाज चाहता है इसलिए जल्द से जल्द केन्द्र सरकार को जन लोकपाल बिल देशवासियों की भावनाओं का ध्यान रखे हुए उसे संसद से पारित करना चाहिए। आज अनशन पर बैठने वालों में राजेश त्यागी, विवेक शर्मा, अजय त्यागी, महबूब आलम, रजनीश त्यागी, संजीव नेगी, अर्पित गोयल, शाश्वत गोयल, धर्मेन्द्र, विनय, अरविन्द जैन, तरूण शर्मा, सलीम मलिक, परवेज आलम, मौ. अरशद, मौ. नवाब, सलीम, शाहनवाज, समीर राजा, मीरा बंसल आदि शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+