केन्द्र व यूपी के कुशासन से ऊब चुकी है जनता: उमा

लखनऊ। भले ही भाजपा ने अभी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा न की हो लेकिन उसका दावा है कि जीत उसकी की होगी। पार्टी की वरिष्ठi नेता उमा भारती का कहना है कि मौजूदा केन्द्र व प्रदेश सरकारों से जनता ऊब चुकी है और अब वह भाजपा के पक्ष में है।

उमा का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी की एक ऐसी पार्टी है जो जनता को सुशासन दे सकती है। राम मंदिर के मसले पर उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा और न ही यह मुद्दा दोहराया। उन्होंने कहा कि जनता को एक ऐसी सरकार चाहिए जो उसके हितों के लिए काम करे। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई करते हुए उमा ने कहा कि पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता हैं और उनकी उपेक्षा नहीं की जायेगी।

कार्यकर्ताओं को पार्टी में अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के महत्वपूर्ण निर्णय में कार्यकर्ताओं की भी राय ली जायेगी। सुश्री भारती ने कहा कि उनका लक्ष्य वर्ष 2012 में भाजपा को सत्ता में लाना है। भ्रष्टचार के खिलाफ समाजसेवी अन्ना हजारे का उमा ने भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही काले धन के खिलाफ है। अन्ना के इस आंदोलन में भाजपा उनके साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+