द ग्रेट खली भी अन्ना हजारे के साथ

गुडग़ांव। अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल मुहिम को डब्ल्यूडब्ल्यूई के फेमस रेसलर भारत के ग्रेट खली ने भी समर्थन दिया है। खली के प्रवक्ता अमित स्वामी ने कहा कि खली इस समय देश से बाहर हैं लेकिन उन्होंने वहीं से अपने सभी प्रशंसकों और देश के सभी युवाओं से अन्ना की मुहिम का समर्थन करने का आह्वान किया है।

स्वामी ने एक प्रेस वार्ता के जरिए बताया कि 23 अगस्त को खली के परिवार वाले सहित उसके विशेष मित्र और जानकार भी रामलीला मैदान पहुंच कर अन्ना की मुहिम में शामिल होंगे। अमित स्वामी ने कहा कि खली का कहना है कि आजादी के आंदोलन के बाद यह ऐसा पहला मौका है जब देश की जनता खुद के शोषण के प्रति आवाज उठाने को तैयार हुई है।

स्वामी ने कहा कि खली के अनुसार देश में भ्रष्टाचार इतना ज्यादा बढ़ चुका है अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हर भारतवासी एक घुटन सी महसूस करने लगा है। अन्ना हजारे ने गांधीवाद के दम पर सारे देश को जगा दिया है। अगर अभी भी हम चूक गए तो यह मौका दोबारा नहीं आएगा। स्वामी ने यह भी स्पष्ट किया की अन्ना की मुहिम का साथ देने का खली का यह आह्वान किसी एक राजनीतिक पार्टी या सरकार के विरुद्ध नहीं है। जो भी सरकार आती है वह देशवासियों का शोषण करती है। इसलिए अब तो सभी को जागना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+