देशभर में सांसदों और मंत्रियों के आवासों की सुरक्षा बढ़ी
नई
दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता औऱ जनलोकपाल बिल के अगुवा अन्ना हजारे के इस अपील के बाद कि आप अपने सांसदों और मंत्रियों के घरों के सामने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें, पुलिस ने उनके घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों ने बताया कि रविवार को जिस प्रकार से यूपी के दो मंत्रियों श्री प्रकाश जायसवाल और राजीव शुक्ला, दिल्ली में प्रधानमंत्री समेत कई सांसदों के आवास पर लोग धरना देने पहुंचे और वहां जिस प्रकार से धरना प्रदर्शन किए उसे देखते हुए आनन फानन में उनकी घरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। id="toptextpromo">पुलिस
सूत्रों के मुताबिक अन्ना मय माहौल को देखते हुए केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल व पी. चिदंबरम समेत कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार तथा दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार चौहान के आवास पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए। इसके अलावा दिल्ली में रहने वाले अन्य मंत्रियों व सांसदों के आवास की सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्रालय ने टीम अन्ना ने घोषणा के बाद पूरे देश के लिए इस बाबत निर्देश दे दिया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>आपको
बता दें कि रविवार को सैकड़ों की संख्या में अन्ना समर्थक प्रधानमंत्री के चाणक्यपुरी स्थित सात रेसकोर्स मार्ग की तरफ बढ़ने लगे। सुरक्षा कर्मियों उन्हें विडंसर प्वाइंट के समीप ही रोक लिया। जिससे लोग वहीं पर धरना देने बैठ गए। बाद में वे लोग प्रधानमंत्री आवास की तरफ जाने की जिद करने लगे। तब उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।











Click it and Unblock the Notifications