लीबिया को मिला निरंकुश गद्दाफी से छुटकारा!

लीबिया में निरंकुछ शासक गद्दाफी को हटाने के लिए काफी लंबे समय से संघर्ष चल रहा था। गद्दाफी की दमन की नीतियों के बाद नाटो ने वहां अपनी सेना भेजने का फैसला किया था। इसके बाद वहां की जनता ने भी नाटो के साथ मिलकर गद्दाफी के निरंकुश शासन को उखाड़ने में लंबा संघर्ष किया। रविवार को हजारों लीबिया नागरिकों ने त्रिपोली में एकजुट होकर गद्दाफी के समर्थकों पर धावा बोल दिया। इसमें गद्दाफी के 30 से ज्यादा समर्थक मारे गए और 40 समर्थकों को बंधक बनाया।
लीबिया में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए सभी देशों ने वहां से अपने नागरिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। लीबिया में इस समय जश्न का माहौल है। आजादी की लड़ाई के लिए लंबा संघर्ष करने वाले लोग हाथों में झंडे लेकर सड़कों पर निकल रहे हैं। मिस्र में हुस्नी मुबारक के निरंकुश शासन के अंत के बाद लीबिया में भी संघर्ष शुरू हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications