झुकी सरकार कहा अगले सत्र में जनलोकपाल बिल संसद में पेश करेंगे

अन्ना हजारे और सरकार के लोकपाल बिल में कई बड़े अंतर हैं। जिस पर न तो अन्ना हजारे झुकनें को तैयार हैं और न ही सरकार। ऐसे में बीच का रास्ता निकालने के लिए सरकार अन्ना हजारे से समझौता करने की कोशिश में लगी हुई है। अन्ना हजारे के अनशन को पूरे देश में भारी समर्थन मिला है। जिस वजह से सरकार दबाव में आ गई है। सरकार किसी भी तरह से अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाना चाहती है। इसके लिए पिछले सात दिनों में सरकार अन्ना हजारे के सामने कई तरह की पेशकश रख चुकी है। जिन्हें अन्ना हजारे ठुकरा चुके हैं।
सरकार के लोकपाल बिल को केबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे सांसद के मानसून सत्र में पेश किया जा चुका है। अब यह लोकपाल बिल संशोधन के लिए स्टैंडिंग कमेटी के पास है। एक तरफ सरकार अपने लोकपाल बिल में संशोधन के लिए जनता से सुझाव मांग चुकी है तो दूसरी तरफ जनलोकपाल बिल को शीतकालीन सत्र में पेश करने की भी पेशकश की भी बात कर रही है। ऐसे में सरकार इस पूरे मामले पर क्या सोचती है यह सब समझ से परे है।












Click it and Unblock the Notifications