एक तरफा प्यार में पगलाए युवक ने युवती की हत्या की

Spurned by woman, frenzy man killed her
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर इलाके में एक तरफा प्यार करने वाले पगलाए प्रेमी ने किताबी प्रेमिका को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच बचाव में आई उसकी भाभी को भी जख्मी कर दिया। जिसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय रविन्द्र कौर सपरिवार किंग्सवे कैंप में रहती थी। शनिवार की शाम वह अपने घर के छत पर भाभी के साथ घुम रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस मे रहने वाला 21 वर्षीय मोनू वहां पहुंचा और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव में उसकी भाभी आई तो उसपर भी हमला कर वह फरार हो गया। शोर सुनकर छत पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को उपचार के लिए हिन्दुराव अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

अस्पताल में डाक्टरों ने रविन्द्र कौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी भाभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने देर रात आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसने बताया कि वह रविन्द्र से एक तरफा प्यार करता था। लेकिन इन दिनों उसे पता चला कि उसके परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी है। जिसकी वजह से उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+