अन्‍ना पर पीएम ने बुलाई आपात बैठक

Anna Hazare hunger strike Day 7
नई दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के अनशन के सातवें दिन के लाइव अपडेट में आपका स्‍वागत है। राम भगवान के मैदान रामलीला पर अन्‍ना हजारे का अनशन सातवें दिन भी जारी है। अन्‍ना हजारे का वजन भले ही 5 किलोग्राम कम हो गया हो लेकिन उनके इरादे और भी मजबूत होते जा रहे हैं। अन्‍ना हजारे ने सरकार से सरकारी लोकपाल बिल को ठुकराकर जनलोकपाल बिल पास करने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि अगर सरकार जनलोकपाल बिल के बारे में विचार नहीं कर रही है तो उसे बात करने की कोई जरूरत नहीं है। अन्‍ना हजारे के सातवें दिन के अनशन के लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। हम आपको हर पल की खबर पहुंचाएंगे जैसा कि हम पिछले 6 दिनों से करते आ रहे हैं।

अन्‍ना हजारे के अनशन की लाइव अपडेट के लिए ऊपर दिए लिंक को रिफ्रेश करें।

7:15 बजे। अन्‍ना हजारे की टीम ने सरकार से साफ कह दिया है कि प्रधानमंत्री अपना प्रतिनिधि भेजें तो वो बात करने के लिए तैयार हैं।

6:10 बजे।
अन्‍ना हजारे के अनशन पर रणनीति बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर आपातकालीन बैठक बुलाई। इसमें प्रणव, चिदंबरम, सि‍ब्‍बल और पीएमओ के अधिकारी शामिल होंगे।

6:00 बजे। अन्‍ना हजारे की तबीयत ठीक नहीं: अरविंद केजरीवाल।

5:30 बजे।
अन्‍ना हजारे के अनशन को 150 घंटे पूरे हुए। अन्‍ना हजारे के चेहरे की चमक कम होती हुई।

5:10 बजे। स्‍टेडिंग कमेटी के चेयरमैन मनु सिंधवी ने कहा कि जनलोकपाल बिल की शर्तों पर भी विचार किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि लोकपाल बिल पर वे 3 महीने में अपनी रिपोर्ट पेश की जा सकती है।

5:00 बजे। टीम अन्‍ना और आध्‍यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के बीच 2 घंटे चली बैठक खत्‍म। बैठक का क्‍या नतीजा रहा यह अभी साफ नहीं हो पाया है। श्री श्री रविशंकर ने कहा था कि वे मंच पर उतरने के बाद कोई अच्‍छी खबर सुनाएंगे।

4:30 बजे। पंजाबी टीवी आर्टिस्‍ट जसपाल भट्टी भी अन्‍ना के समर्थन में रामलीला मैदान पहुंचे। सरकार की खिल्‍ली उड़ाते हुए कहा कि सरकार ने उन्‍हें भी 15 मिनट का अनशन करने की इजाजत दी है।

4:00 बजे। लालू प्रसाद यादव को तगड़ा झटका। उनकी पार्टी आरजेडी से एमएलए आसिफ अली ने पार्टी से इस्‍तीफा दिया। अन्‍ना के समर्थन में रामलीला मैदान जाएंगे।

3:30 बजे। छोटे कर्मचारियों के लिए एक अलग लोकपाल बिल पेश कर सकती है सरकार। अरुणा राय के लोकपाल बिल में यह बात बताई गई है। यह बात जनलोकपाल बिल में भी कही गई है।

3:00 बजे। अन्‍ना हजारे ने पीएम को लिखी चिट्ठी। बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधि भेजने के लिए कहा। इसकी जानकारी अन्‍ना की सहयोगी किरण बेदी ने ट्वीट पर दी।

2:30 बजे। अन्‍ना हजारे का अनशन तुड़वान में जुटे हैं आध्‍यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर। गौरतलब है कि उन्‍होंने योग गुरू बाबा रामदेव का भी अनशन तुड़वाया था।

2:00 बजे। अन्‍ना का अनशन तुड़वाने की कोशिशें तेज। महाराष्‍ट्र के पूर्व आईपीएस उमेश चंद्र सारंगी मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्‍बल से मिलने उनके आवास पहुंचे। श्री श्री रविशंकर कर सकते हैं मध्‍यस्‍ता।

1:30 बजे। अन्‍ना हजारे के अनशन को मिली सफलता के बाद यूपीए सरकार दबाव में आ गई है। सरकार के कुछ मंत्री अब प्रधानमंत्री को लोकपाल बिल के दायरे में लाने के सुझाव दे रहे हैं।

1:00 बजे। स्‍टैंडिंग कमेटी को लोकपाल बिल में बदलाव का अधिकार है। उन्‍होंने यह भी कहा कि हम लोकपाल बिल मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं।

12:30 बजे। अन्‍ना हजारे के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए पूरे देश में यज्ञ हो रहे हैं। अन्‍ना के अनशन को 7 दिन हो गए हैं। जिस वजह से उनका 5 किलोग्राम वजन कम हो गया है।

12:15 बजे। अन्‍ना के दूसरे रांउड का मेडिकल टेस्‍ट शुरू। 7 दिन के अनशन की वजह से अन्‍ना का वजन 5 किलो कम हुआ।

12:00 बजे। कमेटी पर कमेटी बनती जाती है लेकिन बिल पास नहीं होता। सरकार लोकपाल बिल में अड़ंगा लाने के लिए ही स्‍टैंडिंग कमेटी का बहाना बना रही है: केजरीवाल

11:30 बजे। अन्‍ना हजारे के मंच पर आध्‍यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर पहुंचे। अन्‍ना हजारे के अनशन के दौरान जब वे तिहाड़ जेल में थे तो वहां भी रविशंकर उनसे मुलाकात करने के लिए गए थे।

11:00 बजे। आम जनता को लोकपाल और जनलोकपाल बिल में अंतर के बार में समझा रहे हैं अरविंद केजरीवाल।

10:30 बजे। कृष्‍ण जनमाष्‍टमी के मौके पर अन्‍ना हजारे के समर्थक दही हांडी लेकर रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। आज के दिन भ्रष्‍टाचार का रावण कंस के रूप में दिखाई दे रहा है।

10 बजे। सरकार ने शीतकाल सत्र में जनलोकपाल बिल पेश करने की बात मानी। अन्‍ना हाजरे ने यह पेशकश भी ठुकराई।

9:30 बजे। अरविंद केजरीवाल 11 बजे समझाएंगे जनलोकपाल बिल और सरकारी लोकपाल बिल में अंतर।

9:00 बजे। अन्‍ना का मेडिकल बुलेटिन जारी। अन्‍ना का ब्‍लड प्रेशन 130 तक पहुंचा। उनके यूरीन और ब्‍लड में कीटोन पाए गए।

8:30 बजे। अन्‍ना हजारे का वजन 5 किलोग्राम कम हो गया है।

8:00 बजे। टीम अन्‍ना रामलीला मैदान पहुंचे। सभी ने देशभर में मिल रहे समर्थन के लिए लोगों का धन्‍यावाद जताया।

7:30 बजे।
छुट्टी के दिन अन्‍ना हजारे के अनशन को भारी समर्थन मिलना शुरू। लोग भारी संख्‍या में रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।

7:00 बजे। अन्‍ना का अनशन सातवें दिन भी जारी। सरकार ने लोकपाल बिल पर समझौता करने की कोशिश की लेकिन अन्‍ना हजारे ने जनलोकपाल बिल पर कोई समझौता करने से इंकार कर दिया।

अब तक 15 सफल अनशनों को अंजाम दे चुके अन्‍ना हजारे अब केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उनके अनशन का आज सातवां दिन है। सरकार उनके अनशन को तुड़वाने की हर संभव कोशिश में लगी हुई है। इसके बाद भी अन्‍ना हजारे मानने को तैयार नहीं हैं। उन्‍होंने कहा है कि जब तक सरकार जनलोकपाल बिल पेश नहीं करती है उनका अनशन तब तक जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+