यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी

आयोग का कहना है कि अभी यमुना के जलस्तर में और अधिक इजाफा हो सकता है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस बार पहाड़ी इलाकों में बारिश कम हुई है जिससे बाढ़ जैसे हालात नहीं बनेंगे। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व राजस्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार वालिया ने बाढ़ से निपटने के लिए सभी उपाए करने के निर्देश दे दिए है।
निचले स्तर पर मकानों में रह रहे लोगों को निकाल कर टेंट में रखने का काम भी शुरू कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर यमुना के किनारे बसे इलाकों बेलाकला, दलेलपुर, शाहजहांपुर, किड़ावली, लालपुर, महावतपुर, शेखपुर, दुल्हेपुर, मौजाबाद, मंझावली, बेला, घुड़ासन, घरोड़ा अरूआ, चांदपुर खादर, साहूपुरा खादर, छांयसा, मोहना तथा मोठूका में रेड अर्लट जारी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications