पश्चिम बंगाल बन सकता है पश्चिमबंग
संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने पश्चिम बंगाल के नाम बदलकर पश्चिम बंग रखने के मुद्दे पर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का नया नाम सुझाव बनाया था नये नाम का फैसला सभी की आम सहमती से लिया गया है।
पश्चिम बंगाल का नया नाम सभी भाषाओं में होगा। वहीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर कर पश्चिम बंग करने की प्रकिया को पुरी तरह से अनावश्यक बताया है।
नाम बदलने के पीछे कहा गया था कि राज्य का पहला अक्षर 'डब्ल्यू' से होने के कारण अंतर्राज्यीय मसलों पर वर्णमाला के अनुसार पश्चिम बंगाल सबसे अंत में आता है, इसलिए अंग्रेजी में भी इसका नाम 'पश्चिम बंग' होंना चाहिए। बैठक में तृणमूल कांग्रेस व सहयोगी दलों कांग्रेस, एसयूसीआईसी के अलावा वाम मोर्चा के घटक दल सीपीएम, सीपीआई, आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लाक और साथ ही जीजेएम आदि ने भी भाग लिया।













Click it and Unblock the Notifications