रूस ने जताया विरोध, 23 प्रदर्शनकारियों की मौत
सीरिया में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच सीरिया के राष्ट्रपति द्वारा नागरिकों के खिलाफ सैन्य हमले रोकने का वादा किया गया था मगर शुक्रवार को नमाज के बाद सड़कों पर आए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किया गया जिसमें 23 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।
इसी बीच रूस ने अमेरिका और यूरोप की ओर से सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल अशद को सत्ता छोड़ने की मांग पर कहा है कि देश में सुधार लाने के लिए उन्हें पर्यात्त समय देना चाहिए। रूस ने अमेरिका की इस मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
जहां पर्दशनकारियों पर बल का प्रयोग किया गया वह वह सरकार विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र बिंदू है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार मार्च से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें बच्चे बौर महिलाएं भी शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications