लीबिया की राजधानी त्रिपोली पहुंचे लीबियाई विद्रोही

लीबिया में चल रही भीषण लड़ाई दिन पर दिन भयावक रूप लेती जा रही है। इसी बीच खबर आ रही है विद्रोही लीबिया कर राजधानी त्रिपोली तक पहुंच गए हैं। हालाकि कर्नल गद्दाफ़ी ने इस बात का विरोध करते हुए कहा है कि विद्रोहियों को खेदेड़ कर शहर के बाहर कर दिया गया है। उनके इस बयान से यही लगता है कि वे हार मानने को तैयार नहीं है। उन्‍होंने अपने समर्थकों से ज्‍यादा से ज्‍यादा रैलियां निकालने का आह्वान कर्नल गद्दाफ़ी ने किया है।

शनिवार को एक संदेश में कर्नल गद्दाफ़ी के सूचना मंत्री मूसा इब्राहिम ने त्रिपोली पर कब्ज़े की कोशिशों को काबू में करते हुए कहा कि ये इस तरह की घटनाएं कुछ छोटे हथियार बंद समूहों की गतिविधियां हैं। कर्नल गद्दाफ़ी की ओर से जारी एक संदेश में कहा गया है कि 'विद्गोही लीबिया को तबाह करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहें है। एक पत्रकार के हवाले से खबर मिली है कि कुछ नाटों के कुछ विमान भी देखे गए है हालाकि इनके हमले की जगहों को पता नहीं चल सका है। इसके अलावा शहर के अन्‍दर फायरिंग की आवाजों को भी सुना गया है। सूत्रों के हवाले के खबर यह भी मिली है कि गद्दाफी की सेनाओं के विद्रोही लड़ाकों ने जावियाह शहर की तेल रिफाइनरी पर कब्जा कर लिया है और सबराता को अपने नियंत्रण में ले लिया है

बता दें लीबिया में विद्रोह की शुरूआत फरवरी के महीने में हुई थी जब पड़ोसी देश ट्यूनीशिया में जनविद्रोह के बाद तख्तापलट हो गया. वहीं ट्यूनीशियाई रेडियो 'मोजैक एफएम' पर विद्रोही सूत्र के हवाले से कहा गया था कि गद्दाफी का परिवार कराकास को जाने वाले एक वेनेजुएलाई हवाई जहाज से भागकर ट्यूनीशिया चला गया है। ख्‍ाबर में गद्दाफी के लीबियाई राजधानी त्रिपोली में न होने की भी सम्भावना जताई गई है। गद्दाफ़ी के रवैये में फिलहाल कोई नरमी होती नहीं दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+