प्रवीण ऐरन ने जनलोकपाल बिल को पैनल के सामने पेश किया

वैसे प्रधानमंत्री को शामिल करने और न्यायपालिका को उससे बाहर रखने पर सरकार और सिविल सोसाइटी के बीच कुछ सहमति के संकेत भी मिल रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद द्वारा संसद की स्थायी समिति में जनलोकपाल बिल पेश किए जाने के बाद सियासी गलियारे में इसे सिविल सोसाइटी के सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
बरेली से सांसद प्रवीण ऐरन ने इसकी पहल की है और उन्होंने स्थायी समिति के अगुवा अभिषेक मनु सिंघवी को इस बाबत मसौदा भेजा है। ऐरन ने एक पत्र लिखकर स्थायी समिति से जनलोकपाल बिल पर विचार करने को कहा है। सिंघवी को लिखे पत्र में ऐरन ने कहा है कि देश को इस समय एक मजूबत लोकपाल की जरूरत है और सरकार का लोकपाल एक कमजोर लोकपाल है।












Click it and Unblock the Notifications