देश में अन्ना की आंधी, पुलिस की रिश्वतखोरी जारी

इसके बाद शैलेश और उसकी कंपनी से सात हजार रुपये की मांग हुई। इस संबंध में शैलेश ने लिखित जानकारी थाना-20 को दी, जिसके बाद दोनों सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दरअसल, शैलेश कुमार पाल पुत्र राजेश कुमार पाल निवासी मैनपुरी एक निजी कंपनी की गाड़ी चलाता है और पिछले दो साल से नोएडा में रह रहा है। गत माह 13 जुलाई को सुबह छह बजे कंपनी की इनोवा गाड़ी संख्या-डीएल-1वी-5066 लेकर गुड़गांव जा रहा था कि रजनीगंधा चौराहे पर एक ऑटो से टक्कर हो गई। इसके बाद शैलेश भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सिपाही सुनील कुमार ने पकड़ लिया। इसके बाद समझौते के नाम पर सात हजार रुपये देने की बात हुई और बाद में एक हजार रुपये लेकर शैलेश को भगा दिया गया। इसके बाद रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से गुहार लगाई और उनके हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।
उधर पुलिस ने हत्या, लूट, वाहन चोरी में शामिल एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक वह किसी वारदात को अंजाम देने आया था। पकड़ा गया बदमाश वेलकम निवासी सद्दाम है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सद्दाम के ऊपर वेलकम और सीलमपुर में हत्या के अलावा अलग-अलग इलाके में चोरी, लूटपाट के मामला भी दर्ज है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह इलाके में फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर उसे ईदगाह पुलिस वेलकम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह वाहन चुराने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि वह बेहद शातिर बदमाश है, स्नैचिंग करना व वाहन चोरी उसकी पसंद है। वह जल्द पैसा कमाने की मकसद से अपराध की दुनिया में कदम रखा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार कहां से आए उस बारे में जांच कर रही है। यह भी पता कर रही है वह बीते दिनों हुई चोरी की किन-किन वारदातों में शामिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications